फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार

Mon, 31 Jul 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट पुलिस ने पांच किलो चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। चरस की कीमत पांच लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। चरस पकड़ने वाली टीम को एसपी ने ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


सोमवार दोपहर को कपकोट पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक बड़ी मात्रा में चरस लेकर बागेश्वर की ओर आ रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई और कपकोट के थानाध्यक्ष एसपी रायपा के नेतृत्व में पुलिस ने युवक को शिवालय के पास पास दबोच लिया।

सामान की तलाशी लेने पर युवक के पास से पांच किलो चरस बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम गोविंद सिंह निवासी सूपी तलाई बताया। थानाध्यक्ष एसपी रायपा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


चरस तस्कर को पकड़ने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के अलावा कांस्टेबल कृष्ण कुमार और राजेंद्र कुमार शामिल थे। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने टीम को 2500 रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें