फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौर जलाशय में डूबा युवक, मौत

Fri, 25 Aug 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
संजू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दोस्तों के साथ सैरसपाटे को आए युवक की बौर जलाशय के स्लिपवे में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव निकाला। पंचनामे के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


शक्तिफार्म के राजनगर निवासी समीर विश्वास का इकलौता पुत्र संजू विश्वास (21) पिपलिया निवासी अपनी नानी के घर पर रहकर सिक्स सिग्मा संस्थान से पॉलीटेकिभनक कर रहा था। इसके साथ ही वह पीओपी मिस्त्री को काम भी करता था। बृहस्पतिवार को खाली होने के कारण वह अपने चार दोस्तों के साथ शाम साढ़े चार बजे घूमने के लिए बौर जलाशय पहुंचा। 

जलाशय में कुछ लोगों को नहाते देखकर वह भी पानी में उतरकर लगभग नहाने चला गया। इस बीच वह असंतुलित होकर गहरे पानी में चला गया, बाकी दोस्त डैम पर ही घूम रहे थे। जलाशय में नहाते युवकों ने उसे डूबते देखकर उसके अन्य साथियों को बुलाया। 
विज्ञापन


डूबने की खबर सुनते ही उसका साथी कमलेश पानी में कूद गया और उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन बचाने में कामयाब नहीं हुआ और संजू की पानी में डूबकर मौत हो गई। सूचना पर चौकी प्रभारी योगेश कुमार मौके पर पहुंचे और गोताखोर की मदद से शव बाहर निकलवाया। पंचनामे के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

संजू ने ही बनाई थी घूमने की योजना
संजू बचपन से ही अपनी नानी के साथ पिपलिया में रहता था। वहीं रहकर उसने पीओपी का हुनर सीखा। बृृहस्पतिवार को वह खाली था, उसने दोपहर बाद घूमने का मन बनाया। उसने पिपलिया निवासी अपने चार दोस्तों राजमिस्त्री कमलेश, पेंटर सागर मंडल, पीओपी मिस्त्री तपन विश्वास और मनोज घोष जो अपने-अपने काम पर थे, को फोन कर घूमने को कहा।

दोपहर तक काम करने के बाद सभी दोस्त शाम साढ़े चार बजे बौर जलाशय पहुंच गए। वहां खाने पीने के बाद संजू डैम में नहा रहे युवकों को देखकर दोस्तों को छोड़कर पानी में नहाने उतर गया। उसे पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण वह डूब गया और उसकी मौत हो गई। संजू के घर में पिता समीर, मां पुष्पा और बहन नेहा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें