फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशान नहीं मिले

Mon, 01 Feb 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 शनिवार रीमा पुलिस चौकी को बैकोड़ी के जंगल में जिस नेपाली मूल की महिला का शव मिला था। उसके पोस्टर्माटम रिर्पोट में चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। मृत्यु का कारण जानने के लिए बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। पुलिस अब महिला के गायब पति को तेजी से तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन


 एसपी एनएस नपलच्याल ने बताया कि रीमा क्षेत्र में मजदूरी का काम कर रहे सुरकोट नेपाल निवासी लालू बहादुर और उसकी पत्नी पीलू (30) 27 जनवरी को लकड़ी बीनने पास के जंगल गए थे। शनिवार को पुलिस को पीलू देवी का शव बैकोड़ी के जंगल में मिला था। मृतका का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।

रिपोर्ट में मृतका के शरीर में चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। मृत्यु के कारणों को जानने के लिए बिसरा सुरक्षित रखा गया है। एसपी ने बताया कि मृतका और उसके पति 27 जनवरी को लकड़ी बीनने जंगल गए थे लेकिन तब से वापस नहीं लौटे थे, लेकिन मामले की पूर्व में किसी ने भी सूचना नहीं दी थी। मृतका का पति गायब है। उसकी भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें