जिले के एक गांव निवासी युवती ने दूसरे गांव के युवक पर शादी का झांसा देकर पांच साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और जहां से उसे जेल भेज दिया है।
जिले के एक गांव निवासी युवती ने मंगलवार को कोतवाली में सौरभ जोशी निवासी ग्राम बुरुसिया के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी। युवती ने सौरभ पर पांच वर्षों से उसकी मां की अनुपस्थिति में उसके घर आने और शादी का झांसा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। इस पर कोतवाली में धारा 376/420/452 आईपीसी के तहत युवक के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तिलक राम वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने बुधवार को आरोपी युवक को उसके घर से पास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। टीम में एसआई मीना रावत, अशोक पंवार, नरेंद्र गोस्वामी आदि थे।