फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों के उल्लंघन में 241 वाहनों के चालान 

Sat, 04 Nov 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात नियमों का पालन कराने को लेकर एआरटीओ कार्यालय की ओर से चलाए गए दो दिन के चेकिंग अभियान में 241 वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान वाहनों में प्रदूषण की जांच भी की गई। इसमें 24 वाहन मानक से अधिक प्रदूषण करते पाए गए। 
विज्ञापन


शुक्रवार और शनिवार को जिले के कांडा, कपकोट, गरुड़ और मुख्यालय में चले अभियान में बिना हेल्मेट 35 दोपहिया वाहनों का चालान किया गया। सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करने पर चार पहिया 44 वाहनों का, बिना बीमा के वाहन चलाने पर 55 वाहन, तेज रफ्तार में 24, नशे में 25 और बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर 58 वाहनों का चालान किया गया।

इसके अलावा वाहनों की प्रदूषण की जांच भी की गई। इसमें पेट्रोल से संचालित होने वाले 15 जबकि नौ डीजल वाहन प्रदूषण के मानकों पर खरे नहीं मिले। सभी वाहन चालकों को अपने वाहनों के प्रदूषण की जांच कराकर प्रमाण पत्र रखने के निर्देश भी दिए गए। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र रावत के नेतृत्व में चले चेकिंग अभियान में अनिल कार्की, गोधन सिंह बिष्ट, देवेंद्र गिरी, शक्ति सिंह शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें