बागेश्वर। कपकोट के वैशानी गांव में 11 वर्षीय बालक की मौत के मामले में नामजद हत्यारोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। पुलिस ने आरोपी को जल्दी गिरफ्तार करने का दावा किया है। कपकोट के वैशानी गांव निवासी पदम राम के बेटे कमलेश कुमार का शव छह जून को गधेरे में पड़ा मिला था।
मृतक कमलेश के पिता की ओर से गांव के ही सुंदर राम के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए कपकोट पुलिस ने लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी विभिन्न स्थानों पर दबिश दी लेकिन देर शाम तक आरोपी नहीं पकड़ा गया था। कपकोट के थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश रायपा ने बताया कि आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।