फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोशीगांव में तीन दुकानें जलकर राख

Thu, 17 Dec 2015 12:45 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/ बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलेसरा ग्राम पंचायत के जोशीगांव में मंगलवार रात किसी समय एक व्यक्ति की तीन दुकानों में अचानक आग लग गई। इस घटना में दुुकान के भीतर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। आग की इस घटना में व्यापारी को दस लाख रुपये की क्षति होने का अनुमान है।
विज्ञापन


मंगलवार रात किसी समय जोशीगांव के सुरेंद्र सिंह बिष्ट की परचून, सब्जी की दुकान और रेस्टोरेंट में आग लग गई। दुकानदार उस समय अपने ससुर के निधन होने के कारण हड़बाड़ गांव गए थे। बुधवार सुबह जब वह चार बजे दुुकान पहुंचे दुकानें जलती हुई दिखीं।

होहल्ला करने पर आसपास के लोगों के अलावा फायर ब्रिगेड के जवान पानी से भरी गाड़ी को मौके पर लाए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दुकान के गल्ले में रखी हजारों की नकदी भी जल गई।
विज्ञापन


 क्षेत्रीय पटवारी ने क्षति का जायजा लिया। पटवारी के अनुसार आग लगने का कारण अभी अज्ञात है। लोगों ने शासन-प्रशासन से पीड़ित व्यवसायी को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। ताकि वह फिर से अपना कारोबार शुरू कर सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें