कपकोट (बागेश्वर)। थाना पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बागेश्वर के आदेश पर जेल भेज दिया। थाने के एसएसआई गोपाल राम ने बताया कि रीमा पुलिस क्षेत्र का पंकज कुमार वहीं की किशोरी को 21 अप्रैल को भगाकर ले गया था। किशोरी के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई थी। सोमवार को सर्विलांस के जरिए बालीघाट के पास लोकेशन मिलते ही किशोरी को उसके प्रेमी के साथ बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि जिला चिकित्सालय में किशोरी का मेडिकल कराया गया, इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इसलिए धारा 376, 366 ए, 3/4 पॉक्सो अधिनियम के तहत उसका चालान किया गया था। आरोपी पंकज को मंगलवार को सीजेएम के न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया गया।