बागेश्वर। बड़ियाठ से अपने चाचा की हत्या करने के आरोपी भतीजे को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। बता दें कि जिले के पंद्रहपाली गांव में शुक्रवार की शाम को कहासुनी के बाद गिरीश जोशी ने अपने चाचा गणेश जोशी का गला काटकर हत्या कर दी थी।
कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि हत्यारोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।