फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी को धमकी देने वाले का पुलिस ने किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बस स्टेशन के व्यापारी ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। व्यापारी चंदन सिंह के अनुसार सोमवार की रात वह अपने एक साथी के साथ घर को लौट रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसे धारदार हथियार से मारने की धमकी दी। उसके साथी द्वारा बीच बचाव करने पर उसकी जान बच सकी।
विज्ञापन


व्यापारी के अनुसार इस घटना के बाद से उसे और उसके परिवार के सदस्यों को जान-माल का भय बना हुआ है। व्यापारी की तहरीर के बाद पुलिस ने धमकी देने वाले व्यक्ति का पुलिस एक्ट में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें