फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ वाहनों का चालान कर जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर पुलिस का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। अलग-अलग रूटों पर चलाए गए चेकिंग अभियान में ओवरलोडिंग एवं बिना हेलमेट के आठ चालान कर 800 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने तेज रफ्तार दौड़ने वाले और तेज आवाज पैदा करने वाले वाहनों की तलाश में अभियान चलाया। इसके अलावा ताकुला, गरुड़, भराड़ी टैक्सी स्टैंड पर जाकर चालकों को यातायात के नियम और नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी और नशे से दूर रहने की अपील की। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि यह अभियान जारी रखा जाएगा। तेज रफ्तार बाइक चलाते पकड़े जाने पर बाइक सीज कर दी जाएगी। उधर, कपकोट में भी पुलिस ने यातायात सुधार के लिए चेकिंग की। अभियान में थानाध्यक्ष एसपी रायपा और एसआई गोपाल राम मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें