फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालता कूड़ा डंपिंग जोन में आग लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर-मालता रोड पर कूड़ा डंपिंग जोन में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। दिनभर कूड़ा जलता रहा। इससे पुलिस कर्मियों के साथ ही ग्रामीण आबादी को भी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा। एसपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कूड़ा जलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह किसी शरारती तत्व ने सड़क किनारे बनाए गए डंपिंग जोन में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने कूड़े के ढेर को चपेट में ले लिया। पूर्वाह्न तक आधा हेक्टेयर में पसरा कूड़े का ढेर जलता और सुलगता रहा। इससे आसपास के वातावरण में हानिकारक उत्सर्जी गैसों की धुंध छा गई। पास ही पुलिस लाइन के साथ ही मालता गांव की आबादी है। हानिकारक गैस से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

इधर कूड़ा जलने का पता चलने पर एसपी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मातहतों को कूड़ा जलाने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद हरकत में आए नगर पालिका प्रशासन ने निकाय कर्मियों को मौके पर भेजकर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। एसपी मुकेश कुमार का कहना है कि कूड़ा जलाना कानूनन अपराध है। इसका व्यापक जनहित पर दुष्प्रभाव पड़ता है। कानून, पर्यावरण और जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें