फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 मीटर खाई में गिरी, 16 घायल

Sun, 31 Mar 2019 11:09 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त जीप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डंगोली-सैनाली मोटर मार्ग पर जिंतोली के पास रविवार की सुबह यात्रियों से भरी एक मैक्स असंतुलित होकर 60  मीटर खाई में गिर गई। दुर्घटना में चालक समेत 16 यात्री घायल हो गए। इनमें चार बच्चे भी शामिल हैं। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा रेफर किया गया है।

विज्ञापन


मैक्स यूके 02 टीए 0164 रविवार की सुबह सुराग जखेड़ा से यात्रियों को लेकर गरुड़ की ओर आ रही थी। मैक्स में चालक सहित 16 लोग सवार थे। जिंतोली के पास पहुंचते ही यह 60 मीटर खाई में जा गिरी। इससे वाहन में सवार सभी यात्री घायल हो गए। किसी ने हादसे की सूचना बागेश्वर की डीएम रंजना राजगुरु और थानाध्यक्ष बैजनाथ को दी। 

डीएम ने राहत और बचाव दल को मौके पर भेज दिया। घायलों को 108 और प्राइवेट वाहनों से मोहन सिंह मेहता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ लाया गया। अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसएस गुंज्याल और फार्मेसिस्ट आनंद वर्मा ने घायलों का उपचार किया। 
विज्ञापन


इन गंभीर घायलों को अल्मोड़ा जिला अस्पताल किया गया रेफर
ललिता देवी (20) निवासी जखेड़ा, भागुली देवी (65) निवासी लमचूला, दीपा देवी (30) निवासी सुराग। 

अन्य घायल
1-भूपाल सिंह चालक (50) जखेड़ा,  2-भगवती देवी (45) गनीगांव, 3-खिलाफ राम (58) लमचूला, 4- रीता (16) लमचूला, 5- लीला देवी (34) खेता मानमती, 6-महेश राम (40) लमचूला,7-भावना(26) सुराग, 8- ममता (17) सलखनियारी, 9- सुनीता (28) सुराग, 10- ललित (07) सुराग, 11-कपिल (06) सुराग, 12-भरत (08) सुराग, 13 -गोकुल राम (58) सेणूं 

सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे लोग 
जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट, कनिष्ठ प्रमुख प्रकाश कोहली, ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण, विधायक चंदन राम दास, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण राम आर्य, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट, नायब तहसीलदार चंद्र सिंह हरकोटिया, समेत कई लोग अस्पताल पहुंच गए। एसडीएम जयवर्धन शर्मा गरुड़ घटना के डेढ़ घंटे बाद अस्पताल में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें