फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन बाद भी लापता विवाहिता का पता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के भतरौला गांव से लापता महिला का 15 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। लापता महिला के परिजनों ने आगरा के एक युवक पर उसे भगा ले जाने का शक जाहिर करते हुए एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बता दें कि भतरौला गांव निवासी मनोज कुमार की पत्नी भावना देवी (21) बीती चार अगस्त को घर से लापता हो गई थी। मामले में परिजनों की ओर से छह अगस्त को कपकोट थाने में रिपोर्ट लिखाई गई थी। इतने दिन बीतने के बाद भी पुलिस लापता महिला का पता नहीं लगा सकी है। शनिवार को लापता महिला के परिजनों ने एसपी से मिलकर ज्ञापन सौंपा।

महिला के ससुर सुंदर राम ने आगरा निवासी रूपेंद्र नामक व्यक्ति पर बहू को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए शीघ्र उचित कार्रवाई करने की मांग की। भावना देवी की माता हंसी देवी ने भी एसपी से उसकी बेटी की शीघ्र बरामदगी की गुहार लगाई है। ज्ञापन सौंपने वालों में धरम चंद्र, कैलाश चंद्र, मनोज कुमार, हरीश राम, अनिल कुमार आदि ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें