कपकोट (बागेश्वर)। अज्ञात व्यक्ति रविवार शाम यहां वार्ड नंबर दो निवासी महिला के घर में जबरन घुस गया। परिजनों को धमकाने पर महिला के पति ने आरोपी के खिलाफ में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी तहरीर में वार्ड नंबर दो निवासी व्यक्ति ने बताया कि रविवार शाम सात बजे घर में उसकी पत्नी अकेली थी। तभी बागेेश्वर निवासी अज्ञात व्यक्ति कमरे के भीतर घुस गया। विरोध करने पर वह गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा। आसपास के लोगों के आने पर वह भाग गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में धारा 452, 497, 427, 504, 506 के तहत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसआई रमेश चंद्र मामले की विवेचना कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।