फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस आठों आरोपियों से सख्ती से करेगी पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट में असहाय बालिकाओं के लिए आश्रम निर्माण के लिए दिए धन के गबन मामले में पुलिस जल्द ही सभी आठ आरोपियों से कड़ी पूछताछ करेगी। पुलिस ने मामले के वादी अशोक कुमार त्रिपाठी से जरूरी दस्तावेज हासिल कर लिए हैं।
लोटस फ्लावर ट्रस्ट दिल्ली ने कपकोट में असहाय बालिकाओं के लिए आवासीय विद्यालय, पतियासार में वंचित तबके के लिए स्कूल निर्माण के लिए लगभग 50 लाख से अधिक की राशि स्वयं सेवी संस्था ग्रामीण उत्थान समिति को प्रदान की थी। ट्रस्ट के प्रतिनिधि अशोक त्रिपाठी ने स्वयं सेवी संस्था ग्रामीण उत्थान समिति के संचालक उमेश जोशी सहित आठ सदस्यों के खिलाफ कपकोट थाने में धारा 420, 403, 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने जांच में तेजी लाने के लिए वादी अशोक को दिल्ली से तलब किया था। शनिवार को अशोक त्रिपाठी ने पुलिस को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज पुलिस को सौंपे हैं। कपकोट थानाध्यक्ष नरेश चौहान ने बताया कि वादी के दावे आधार पर जल्द ही आरोपी संस्था के दस्तावेज भी खंगाले जाएंगे। बताया कि सभी नामजद आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


आरोपियों ने लिया गिरफ्तारी का स्टे
गबन के आरोप से जूझ रहे सभी आठ आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया है। कपकोट पुलिस को स्टे की प्रति सौंपी जा चुकी है।
विज्ञापन

= कोट
जांच में कई महत्वपूर्ण तथ्य हाथ लगे हैं। अभी समिति के दस्तावेजों को भी देखा जाना शेष है। सभी आठ आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जाएगी। - नरेश चौहान, थानाध्यक्ष कपकोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें