फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्स एप से पूछा पुरानी शिकायतों का स्टेटस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पुलिस द्वारा शुरू की गई आनलाइन शिकायत दर्ज करने की सुविधा के बाद अब तक तीन शिकायतें दर्ज हो गई हैं। पुलिस ने बताया कि नई शिकायतें दर्ज नहीं हैं, लेकिन पुरानी दर्ज शिकायतों की प्रगति के बारे में जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन


नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने आनलाइन शिकायत दर्ज करने की सुविधा लोगों को प्रदान की है। इसके लिए सोशल मीडिया सेल का गठन किया गया है। मीडिया सेल प्रभारी एसआई ललित गोस्वामी ने बताया कि अब तक तीन शिकायतें आनलाइन दर्ज हो गई हैं।

शिकायतों में लोगों ने पुरानी दर्ज शिकायतों की प्रगति के बारे में ही जानकारी मांगी है। एक शिकायत कोतवाली तथा दो अलग-अलग थानों से संबंधित है। जिन्हें जल्द ही संबंधित थानों को हस्तांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें