बागेश्वर/गरुड़। पुलिस कप्तान लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर थाना और चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में सराफों की बैठक आयोजित की। पुलिस ने ज्वैलर्स मालिकों से दुकानों में क्रय-विक्रय के लिए आने वालों से शपथपत्र भरवाने को कहा। बताया कि यदि शपथ भरने के बाद किसी ज्वैलर्स द्वारा चोरी का सामान खरीदा और बेचा जाता है तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाई की जाएगी।
एसपी ने थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने क्षेत्र के अंतर्गत सभी ज्वैलर्स और उनके यहां काम करने वाले कारीगरों के नाम, पते और मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज करवाएं। उधर गरुड़ में बैजनाथ थाना परिसर में प्रभारी थानाध्यक्ष निधि शर्मा की अध्यक्षता में सराफ की बैठक हुई। इसमें पुलिस ने सराफों को अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए।