बागेश्वर। कोतवाल तिलकराम वर्मा ने रविवार को चौकी, हल्का प्रभारी और बीट कर्मियों की बैठक ली।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में शस्त्रों का भौतिक सत्यापन, वरिष्ठ नागरिकों की सूूची तैयार करने, अराजक तत्वों के खिलाफ बीट अंकित करने का काम किया जाए।
बाद में सभी को शस्त्रों का अभ्यास भी कराया गया। वहां दरोगा लता जोशी, मदन लाल आदि थे।