फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस के साथ सैनिक कल्याण बोर्ड कर्मचारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सैनिक कल्याण बोर्ड में कार्यरत कर्मचारी को पुलिस ने 1.2 किग्रा चरस के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद माल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत डेढ़ लाख से ज्यादा आंकी गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देश पर गठित एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स, साइबर क्राइम सेल की टीम ने सैनिक कल्याण बोर्ड में कार्यरत वरिष्ठ सहायक कर्मचारी पुुष्कर सिंह दानू को एक किलो दो ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। टीम प्रभारी टीआर वर्मा ने बताया कि पुष्कर सिंह की काफी पहले से शिकायत थी, लेकिन वह कभी भी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। इस बार मुखबिर की पक्की सूचना, पुलिस की सटीक घेराबंदी की वजह से पुष्कर सिंह को चरस सहित गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

नदीगांव मार्ग पर जजी तिराहे के पास पुष्कर सिंह किराए के मकान में रहता है। घर पर ही चरस रखी हुई थी। बताया जा रहा है कि पुष्कर चरस लेकर हल्द्वानी जाने की फिराक में था। मूल रूप से कपकोट के बाछम निवासी पुष्कर सिंह पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में कोतवाल टीआर वर्मा, महेंद्र प्रसाद, महेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह गैड़ा, हेम मठपाल शामिल थे। इधर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने टीम की सफलता पर बधाई देते हुए नकद ईनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें