बागेश्वर। कलक्ट्रेट का एक लिपिक कोतवाली गेट के पास नशे में धुत मिला। पुलिस ने उसका चालान कर दिया। पुलिस ने डीएम को भी मामले की रिपोर्ट भेजी है।
कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि शनिवार शाम को कलक्ट्रेट में कार्यरत एक लिपिक कोतवाली गेट पर ही नशे की हालत में मिला। उसका मेडिकल कराने के बाद पुलिस एक्ट में चालान कर दिया गया है।
कोतवाल ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई को लेकर रिपोर्ट डीएम के पास भी भेजी जा रही है।