बागेश्वर। सीओ बीर सिंह ने सोमवार रात प्रमाणित शराब की दुकानों के बंद होने के बाद नगर के विभिन्न हिस्सों में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया।
इस दौरान उन्हें कोई व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री करता हुआ नहीं मिला, अलबत्ता उन्होंने लोगों को अवैध शराब की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि नगर में न तो शराब की अवैध बिक्री होने दी जाएगी और न ही तस्करी ही होने दी जाएगी।