फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचे डाकुओं की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 05 Sep 2017 11:08 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट। डाकू बबुली कोल गैंग के  शार्प शूटर को ढेर करने के बाद पुलिस टीम बचे गैंग के सदस्यों की तलाश तेज कर दी है। खासकर गोली लगने के बाद घायल सरगना बबुली व उसके दाहिने हाथ लवलेश की खोजबीन बेधक के जंगल में की जा रही है। यूपी-एमपी की पुलिस टीमें इस काम में लगी हैं। मंगलवार को एसपी प्रताप गोपेंद्र व अपर एसपी बलवंत चौधरी ने बताया कि डकैतों के मूवमेंट की जानकारी जहां भी मिल रही है वहां खोजबीन कराई जा रही है। पांच लाख तीस हजार के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग लगभग पूरी तरह टूट चुका है। कई प्रमुख सदस्य जेल जा चुके हैं अथवा मारे जा चुके हैं। घायल सरगना व तीन चार अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन


परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
मानिकपुर। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए 12 हजार के इनामी डाकू शारदा कोल के शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया। उसके सिर पर गोली लगने से ही पूरा चेहरा क्षतविक्षिप्त हो गया था। मारे गए डाकू डाकू  की मामी रन्नो देवी व मामा लल्लू कोल ने शव निही चिरैया गांव ले जाकर अंतिम संस्कार किया। इसके अलावा उसकी मां कुंतीदेवी, प्रधान श्यामकली आदि मौजूद रहीं। मंगलवार को इन परिजनों ने सिर्फ इतना ही कहा कि कई बार परिवार ने यह सब काम न करने को कहा लेकिन वह नहीं मानता था। जिसका अंजाम उसकी दर्दनाक मौत से हुआ है। उसके कामों से परिवार के सदस्य दूर रहते थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें