फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में घूमता मिला जिला बदर व्यक्ति, पत्नी सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। फौजदारी के एक मामले में गुंडा एक्ट के तहत छह माह के लिए जिला बदर किया गया एक व्यक्ति जिला मुख्यालय में पत्नि सहित घूमता नजर आया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि आपराधिक पृष्टभूमि को देखते हुए बिलौना निवासी जमन सिंह को 27 दिसंबर को छह माह के लिए जिला बदर किया गया था। आदेश के तहत उसे छह माह तक जिले से बाहर रहना था, जबकि वह 12 मार्च को जिला मुख्यालय में घूमता मिला।

बताया कि फौजदारी के एक मामले में जमन सिंह और उसकी पत्नी के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत से गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। इसको देखते हुए जमन सिंह के साथ ही उसकी पत्नी देवकी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें