फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात उतरकाशी के कांस्टेबल का शव चमोली में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर।
पुलिस लाइन में तैनात जवान का शव चमोली में पड़ा मिला है। मामले की जांच के लिए एसओ बैजनाथ और टीएसआई के नेतृत्व में टीम चमोली रवाना की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कांस्टेबल कैलाश चित्रण (42) हाल निवासी पुलिस लाइन मूल रुप से उत्तरकाशी का रहने वाला था। वह एक साल पहले तबादला होकर यहां आया था। नशे में ड्यूटी और ड्यूटी से गायब रहने के आरोप में वह पिछले एक माह से सस्पेंड चल रहा था। इधर सोमवार का उसका शव चमोली के थराली थाने के अंतर्गत पड़ा मिला है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसओ बैजनाथ और टीएसआई भूपेश पांडे के नेतृत्व में टीम भेजी गई है। टीम मौत के सभी पहलुओं पर जांच करेगी। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि कैलाश चित्रण का शव चमोली में पड़ा मिला है। इसकी जांच के लिए यहां से टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें