फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल ने व्यापारी को थप्पड़ जड़ा, थाने में बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। शनिवार की देर सायं चेकिंग के दौरान प्रभारी कोतवाल ने बस स्टेशन स्थित एक दुकानदार को थप्पड़ जड़ दिया। घटना के बाद व्यापारी सहित अभाविप कार्यकर्ता थाने पहुंच गए तथा उन्होंने वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को जमकर खरी खोटी सुनाई।

रूटीन चेकिंग के दौरान प्रभारी कोतवाल हरीश जोशी के नेतृत्व में गश्ती दल दुकानों व होटलों की चेकिंग कर रहा था। इस दौरान बस स्टेशन स्थित व्यापारी कृष्णा फर्स्वाण की दुकान की चेकिंग के दौरान प्रभारी कोतवाल हरीश जोशी के साथ व्यापारी की बहस हो गई। प्रभारी कोतवाल ने कहा कि दुकानों में शराब पिलाने की अनुमति नहीं है। ऐसा पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई होगी। व्यापारी से बहस के दौरान प्रभारी कोतवाल ने कृष्णा फर्स्वाण को थप्पड़ जड़ दिया। व्यापारी अभाविप का कार्यकर्ता भी है। इसी दौरान उन्होंने अभाविप के कार्यकर्ताओं को बुला लिया। कार्यकर्ताओं ने थप्पड़ जड़ने के खिलाफ थाने में जमकर बवाल काटा। कहा कि व्यापारी के गलत होने पर भी पुलिस को हाथ उठाने का अधिकार नहीं है। कागजी कार्रवाई की जा सकती है। बाद में कुछ लोगों के बीच में पड़ने के बाद मामला वहीं रफा दफा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
हां रूटीन चेकिंग के दौरान एक व्यापारी कृष्णा के साथ मेरी बहस हो गई थी। मैंने थप्पड़ भी जड़ दिया था। बाद में कुछ लोग शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे। अब मामला रफा दफा हो गया है। इसे मुद्दा बनाने की आवश्यकता नहीं है।
- हरीश जोशी, प्रभारी कोतवाल, बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें