फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह के चार माह बाद लापता हुई विवाहिता लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। शादि के चार महीने बाद ही मायके से लापता हुई विवाहिता लौट आई है। पुलिस द्वारा महिला को परगना मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन

दुगनाकुरी क्षेत्र का एक युवक सिडकुल रुद्रपुर में नौकरी करता है। दिसंबर 2017 में उसका विवाह कपकोट तहसील क्षेत्र निवासी युवती से हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद उसकी पत्नी मायके चली गई थी।
विज्ञापन


नौकरी पर लौटे युवक की भी उसके बाद से पत्नी से कोई बातचीत नहीं हुई। कुछ दिन पूर्व घर लौटने पर उसे पत्नी के चार मार्च से लापता होने का पता चला। इसपर उसने कपकोट थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद से पुलिस विवाहिता की तलाश में जुट गई। थानाध्यक्ष यूआर आर्या ने बताया कि विवाहिता बुधवार को खुद ही लौट आई है। महिला को परगना मजिस्ट्रेट बागेश्वर के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें