फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान सहित आठ के चालान कांटें

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब की दुकान सहित आठ के चालान कांटे
विज्ञापन

नहटौर ।
बाट माप निरीक्षक की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए एक शराब की दुकान पर मूल्य से अधिक दामों पर शराब बिकती हुई पाई। टीम ने कार्रवाई करते हुए आठ दुकानदारों के चालान कांटे है। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बाट माप निरीक्षक डीसी गुप्ता ने बताया कि टीम ने कालागढ़ के इस्लामनगर में स्थित प्रवीण सिंह की शराब की दुकान पर छापा मारा। दुकान पर मूल्य से अधिक दामों पर शराब बेची जा रही थी। केहरीपुर में सरकारी गेहूं क्रय केन्द्र पर बाटों का सत्यापन नहीं मिला। इसके अलावा अफजलगढ़ में अवतार सिंह की लकड़ी की टॉल और कादराबाद में इंद्रपाल सिंह दूध विक्रेता की दुकान, रवेंद्र कुमार की स्वीट की दुकान, महबूब के पशु आहार विक्रेता की दुकान, केहरीपुर में एपी रोड निर्माण कार्य में इलेक्ट्रानिक काटा और जाप्तानगर में सत्यपाल सिंह की दुकान पर काटे सत्यापित नहीं मिलने आदि अनियमितताओं को लेकर चालान काटें गए। बाट माप निरीक्षक की टीम ने अन्य दुकानों पर भी छापेमार कार्रवाई की। टीम को देखकर कई दुकानदार शटर गिराकर फरार हो गए। टीम ने कांटे आदि सत्यापित नहीं कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें