बागेश्वर। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तिलक राम वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर में होटल और ढाबों की चेकिंग की। इस दौरान अनियमितता पाए जाने पर पुलिस ने पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अंतर्गत कपिल निवासी नुमाइशखेत, संजय निवासी ग्राम सैंज, जीबी पांडे निवासी ग्राम सैंज से पांच-पांच सौ, पूरन चंद्र पांडे निवासी ग्राम बिलौन से 250 का जुर्माना वसूला। ब्यूरो