बुखार से एक वर्ष के मासूम की मौत
चोला। चौकी क्षेत्र के गांव बड़ौदा में बुखार से एक वर्ष के बच्चे की मौत हो गई। वहीं गांव के काफी लोग बुखार की चपेट में हैं।
आकार अली ने बताया कि उसके बेटे सुहान (1वर्ष) को 20 दिन से बुखार आ रहा था। बताया कि उसने गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ केंद्र और वैर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अपने बेटे का उपचार कराया। हालत में सुधार नहीं होने पर उसने बुलंदशहर के प्राइवेट चिकित्सकों से भी बेटे का उपचार कराया। मगर उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। बुखार के चलते शनिवार की शाम उसकी मौत हो गई। बताया कि गांव में कई और लोग बुखार की चपेट में है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैर प्रभारी चिकित्सक डा. सचिन भाटी ने बताया कि जानकारी की जाएगी। यदि गांव में लोग बुखार से पीड़ित पाए गए तो गांव में हेल्थ कैंप लगवाया जाएगा। ब्यूरो