फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्कर खाकर छत से गिरी वृद्ध महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नादौन के साथ लगती जलाड़ी पंचायत के हरमंदिर मंडयाला गांव में मंगलवार शाम को छत से गिरकर एक वृद्ध महिला बुरी तरह से घायल हो गई। जिसे परिजनों ने तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार 62 वर्षीय चंपा देवी पत्नी छोटू राम अपने घर की छत पर किसी काम से गई थीं। जहां अचानक चक्कर आ जाने से वह अनियंत्रित होकर नीचे रखे पत्थरों पर जा गिरी। शोर सुनकर मौके पर परिजन पहुंचे।
विज्ञापन

परिजनों और ग्रामीणों ने महिला को तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया। महिला के सिर और बाजू में गंभीर चोटें आई हैं। इस संबंध में नादौन अस्पताल के डॉ. बीएस राणा ने बताया कि महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें