बागेश्वर। नगर के एक व्यापारी के साथ हुई मारपीट और लूटपाट के आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। हालांकि पुलिस ने हमलावरों के संबंध में कुछ सुराग हाथ लगने का दावा किया है। कोतवाल का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सोमवार की रात घर को लौट रहे व्यापारी राजू कर्नाटक को आधा दर्जन नकाबपोशों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। नकाबपोश व्यापारी के पास से 40 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन भी लूटकर ले गए थे। इस मामले में पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि व्यापारी के साथ हुई लूटपाट और मारपीट के मामले में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।