फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से जूते चुरा रही दो महिलाएं सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। भीड़भाड़ वाली चौक बाजार में शुक्रवार की दोपहर दो महिलाओं ने जूते की दुकान के बाहर लगे जूतों में हाथ साफ कर लिया। चोरी करते हुए महिलाएं सीसीटीवी में कैद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस अब सीसीटीवी के जरिए चोर महिलाओं तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन


चौक बाजार स्थित अर्जुन परिहार की दुकान गौरव शू कलेक्शन में शुक्रवार दोपहर काफी भीड़ थी। दुकानदार ग्राहकों को जूते दिखा रहे थे। इसी बीच दुकान के बाहर भी दो महिलाएं जूते देखने लगीं। दुकानदार को लगा कि महिलाएं जूते पसंद कर भुगतान के लिए अंदर आएंगी लेकिन पलक झपकते ही दो महिलाएं दो जोड़ी जूते लेकर भीड़ में गायब हो गई।

दुकानदार ने बाहर देखा तो जूते के खाली डिब्बे थे। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि महिलाएं जूते चुराकर भाग गई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस अब सीसीटीवी कैमरे के चोर महिलाओं तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इधर व्यापार मंडल ने मेले के दौरान नगर क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। ताकि भीड़ का फायदा उठाकर दुकान से चोरी करने वालों को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें