फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव पर हमला, जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव व टैक्सी स्टेंड संचालक पुष्पा आर्या पर शुक्रवार शाम शराब के नशे में धुत टैक्सी चालक ने हमला कर दिया। हमले के बाद चालक महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। प्रदेश सचिव ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करा दी है।
विज्ञापन


महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा आर्या ताकुला टैक्सी स्टेंड की संचालक भी हैं। शुक्रवार की सायं ऑल्टो टैक्सी यूके 02- 1440 के चालक नंदन प्रसाद ने ताकुला टैक्सी स्टेंड पर वाहन खड़ा कर दिया। उसके वाहन खड़ा करने के कारण सड़क पर जाम लगने लगा। पुष्पा ने कार हटाने का आग्रह किया तो कार चालक नंदन प्रसाद ने महिला का हाथ पकड़कर गाल पर थप्पड़ जड़ दिया।

बताया कि आक्रामक चालक लात से मारने पर उतारू था। आस-पास खड़े वाहन चालकों ने उसे रोका। गाली गलौज, जान से मारने की धमकी देता हुआ चालक वहां से फरार हो गया। महिला कांग्रेस नेत्री पुष्पा आर्य ने कोतवाली में चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार हमलावर को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


टैक्सी स्टेंड संचालिका पुष्पा आर्या ने चालक के खिलाफ मारपीट, दुर्व्यवहार, जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। फरार हमलावर को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

- टीआर वर्मा, कोतवाल ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें