बागेश्वर। पुलिस ने एक नाबालिग से 2.44 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने किशोर को संरक्षण में लिया है। रविवार को पुलिस ने एआरटीओ कार्यालय से करीब 200 मीटर आगे चेकिंग के दौरान उक्त किशोर से स्मैक बरामद की। इस मामले में कोतवाली में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। बागेश्वर में मादक पदार्थों की तस्करी इतनी बढ़ रही है कि नाबालिग भी इस धंधे में लिप्त हैं। इसकी तस्दीक पुलिस की कार्रवाई से हुई है।
मकान मालिक का पांच हजार का चालान काटा
गरुड़ (बागेश्वर)। थाना बैजनाथ पुलिस ने भवन स्वामियों से किरायेदार का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने के लिए कहा है। पुलिस ने किरायेदार का सत्यापन होने पर मकान मालिक का पांच हजार का चालान काटा। थानाध्यक्ष कुंदन रौतेला ने भवन स्वामियों से मकान किराये पर देने से पूर्व किरायेदार का पुलिस से सत्यापन कराने के लिए कहा।