बागेश्वर। एसओजी ने लंबे समय से फरार चल रहे दस हजार के इनामी हल्द्वानी निवासी पियूष जोशी को गिरफ्तार कर लिया है। वह पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने के प्रयास के मामले में आरोपी है।
पिछले साल नवंबर में बालीघाट तिराहे पर चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने कपकोट की तरफ से आ रही बोलेरो को रोकने का प्रयास किया गया। चालक ने रोकने की बजाय पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद वाहन सवार तीनों आरोपी मौके से भाग गए।
आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109/3(5)/132/121ए/221 के तहत केस दर्ज किया। मामले में एक आरोपी रोहित बिष्ट ने घटना के कुछ समय बाद सरेंडर कर दिया था। दो आरोपियों पर पुलिस ने 10-10 हजार का इनाम घोषित किया था। एक इनामी हेमंत परिहार को एसओजी ने 29 मई को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी हल्द्वानी के धान मिल (नैनीताल) निवासी पियूष जोशी (20) को बुधवार को गिरफ्तार किया। संवाद