फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: प्रेशर कुकर का सेफ्टी वॉल्ब फटा, भोजनमाताएं झुलसीं

Thu, 29 May 2025 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। राजकीय इंटर कॉलेज वज्यूला में चल रहे समर कैंप के दौरान बड़ा हादसा होते-होते बचा। शिविर में भागीदारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए भोजन बनाने के दौरान प्रेशर कुकर के गैसकिट और सुरक्षा वॉल्ब फटने से भोजनमाताएं झुलस गईं। गनीमत रही कि कुकर नहीं फटा जिससे बड़ी घटना होने से बच गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भोजन माता हंसी देवी (40) और जानकी देवी (38) किचन में मध्याह्न भोजन बनाने की तैयार कर रहीं थी। उन्होंने राजमा की दाल को प्रेशर कुकर में गलाने के लिए रखा था। इसी दौरान अचानक कुकर का वॉल्ट और गैसकिट फटने से रिसाव होने लगा। शिक्षक हरीश फर्स्वाण ने बताया कि राजमा के छिलके संभवत: कुकर की सीटी में फंस गए होंगे जिसके कारण दबाव बढ़ने से गैसकिट और वाॅल्ब फट गए। गनीमत रही कि कुकर में रखी दाल का पानी सूख चुका था केवल भाप ही महिलाओं के चेहरों पर लगी।
शिक्षकों ने तत्काल 108 पर फोन कर सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी बैजनाथ लाया गया। चिकित्सक डॉ. स्नेहा ने भोजन माताओं का उपचार किया। उन्होंने बताया कि दोनों के चेहरों पर भाप लगी थी। स्थिति अधिक गंभीर नहीं थी जिसके चलते इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। सूचना मिलने के बाद तहसीलदार निशा रानी, राजस्व उपनिरीक्षक रेनू भंडारी और पुलिस कर्मियों ने भी अस्पताल में आकर उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें