फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दूसरे दिन 14 डंपर किए सीज, अब तक हुए 23

Fri, 28 Mar 2025 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। अवैध रूप से उपखनिज परिवहन करने वाले वाहनों की धरपकड़ तेज हो गई है। दो दिन में पुलिस ने 23 डंपर सीज किए हैं। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

जिले में उच्च न्यायालय ने खनन पर पूर्ण रोक लगाई है। इसके बावजूद स्टोन क्रशर से उपखनिज ले जाने का मामला प्रकाश में आया था। प्रशासन ने स्टोन क्रशर को सीज करने के साथ-साथ कपकोट थाने में केस दर्ज भी कराया था। मामले के दौरान कूटरचित रवन्ने बनाकर अवैध तरीके से उपखनिज परिवहन का मामला सामने आया था।
विज्ञापन

अब पुलिस ने अवैध रूप से उपखनिज परिवहन कर रहे वाहनों पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। बीते बृहस्पतिवार को पुलिस ने नौ डंपर सीज किए थे। शुक्रवार को 14 डंपर सीज किए हैं। कुछ और वाहन भी पुलिस की रडार पर हैं। एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने बताया कि मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें