बागेश्वर। नगर के बिलौना पुलिस चौकी में कार्यरत हेड कांस्टेबल के साथ एक व्यक्ति ने न केवल अभद्रता की बल्कि पुलिस कर्मी का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिलौना निवासी रोहित गुरुरानी पुत्र जगदीश गुरुरानी मारपीट की प्राथमिकी लेकर पुलिस चौकी पहुंचे थे। आरोपी धर्मेंद्र उर्फ धर्मा भी पुलिस चौकी पहुंच गया। आरोपी ने चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल तारा सिंह गढ़िया के साथ अभद्रता की और उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। मामले में आरोपी के विरुद्ध धारा 332, 353, 427, 504 और 506 में केस दर्ज किया गया है। रोहित गुरुरानी की तहरीर पर आरोपी धर्मा के खिलाफ 323, 504 और 506 में केस दर्ज किया गया है।
शांतिभंग में केस दर्ज
बागेश्वर। कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को नगर में दीवान राम नामक व्यक्ति हुड़दंग मचा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 151 में केस दर्ज कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। संवाद