फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: हुड़दंगियों का पुलिस एक्ट में चालान, कार सीज

Wed, 17 Jul 2024 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट में रात में हुड़दंग करने और वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले सात अराजक तत्वों के खिलाफ कपकोट पुलिस ने चालानी कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भराड़ी, खाईबगड़ क्षेत्र में कुछ अराजक तत्वों के रात के समय हुड़दंग करने और सड़क किनारे खड़े वाहनों में तोड़फोड़ करने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार की रात टीम गठित कर गश्त की। सात हुड़दंगी सड़कों पर घूमते हुए मिले। पुलिस के अनुसार सातों हुड़दंगी तारा गढ़िया उर्फ तनुज गढ़िया निवासी ग्राम लिली गैनाड़ कपकोट, दीपक फर्स्वाण निवासी पालीडुंगरा कपकोट, लक्की कठायत निवासी पाली डुंगरा कपकोट, सुमित शाही निवासी रैथल कपकोट, सचिन बघरी निवासी ग्राम फुलवारी कपकोट, अभिषेक सिंह निवासी सुमगढ़ और नीरज कोश्यारी निवासी फरसाली कपकोट का पुलिस एक्ट में चालान किया। बताया गया कि तारा गढ़िया उपरोक्त की ऑल्टो कार (यूके 02 बी 4849) को कोई कागजात न पाए जाने पर एमवी एक्ट में सीज किया। बताया गया कि सभी को भविष्य में रात्रि में बिना कारण नहीं घूमने की हिदायत दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें