फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

Thu, 17 Apr 2025 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कांग्रेस ने जांच एजेंसियों के माध्यम से पार्टी के नेताओं के खिलाफ झूठे केस दर्ज करने का आरोप लगाया है। नाराज कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसबीआई तिराहे पर एकत्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों की आड़ में उनके नेताओं को डराने का कार्य कर रही है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश के सरकारी कर्मचारी भाजपा के लिए कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष भीम कुमार, ओबीसी के प्रदेश सचिव कुंदन गिरी, राजेंद्र सिंह परिहार, विनोद पाठक, ईश्वर चंद्र पांडेय, गणेश कुमार, लक्ष्मी धर्मशक्तू, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें