बागेश्वर। विधानसभा चुनाव को देखते हुए मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत एसओजी प्रभारी एसआई प्रह्लाद सिंह के नेतृत्व में टीम बृहस्पतिवार को नगर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान टीम ने आरे-द्यांगण बाईपास से वार्ड नंबर छह, जिला बझांग, नेपाल के ग्राम मस्टा निवासी सूरज बोहरा को चरस के साथ पकड़ा। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस उसे कोतवाली लाई और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद