फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीनों ब्लॉकों के सीपीडीओ हुए सम्मानित 

Sun, 08 Dec 2019 11:24 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर में बाल विकास परियोजना अधिकारियों को सस्मानित करते डीपीओ राजेंद्र प्रसाद बिष्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत मातृ वंदना सप्ताह का शनिवार को समापन हो गया। इसका अंतिम दिन समारोह पूर्वक मनाया गया। इसकी थीम थी स्वास्थ्य राष्ट्र निर्माण की ओर, सुरक्षित जननी-विकसित धरणी। विकास भवन सभागार में आयोजित समारोह में जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र प्रसाद बिष्ट ने  जिले के तीनों ब्लॉकों के सीडीपीओ को सम्मानित किया। इनमें बागेश्वर परियोजना से सुशीला, कपकोट परियोजना से मुन्नी नगरकोटी, गरुड़ परियोजना से चित्रा कोहली शामिल हैं।
विज्ञापन


 जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सभी कार्मिकों से इस अभियान को जारी रखने और दूरस्थ क्षेत्रों में कैंप लगाकर योजना का प्रचार-प्रसार करने, सभी पात्र लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित करवाने को कहा। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत प्रथम गर्भवती महिला को आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकरण करने पर एक हजार रुपये, कम से कम एक प्रसव पूर्व जांच कराने पर दो हजार रुपये, बच्चे का जन्म पंजीकरण एवं टीकाकरण करवाने पर दो हजार रुपये की राशि महिला के उचित पोषण एवं सुरक्षित प्रसव, टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए दिया जा रहा है। समारोह में जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेंद्र कुमार, चित्रा कोहली प्रभारी सीडीपीओ गरुड़, कपकोट की प्रभारी सीडीपीओ दीपा धपोला आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें