फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गोशाला में आग लगने से गाय और भैंस की जलकर मौत

Thu, 06 Aug 2026 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
कपकोट के सुमटी में आग लगने से नष्ट हुई गोशाला।
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के सुमटी गांव में अचानक एक गोशाला में आग लगने से उसमें बंधे दो मवेशियों की जलकर मौत हो गई। इस भीषण अग्निकांड में पशुपालक को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है जिससे पीड़ित परिवार सदमे में है। मिली जानकारी के अनुसार सुमटी निवासी जगत सिंह पुत्र शेर सिंह की गोशाला में बृहस्पतिवार को अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी गोशाला को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि अंदर बंधी एक गाय और एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया लेकिन तब तक दोनों बेजुबान पशुओं की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही संबंधित राजस्व और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें