फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा जानवरों को भेजा बाजपुर गौ-सदन

Fri, 27 May 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
आवारा जानवर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन


 शहर में बड़ी समस्या बन रहे आवारा जानवरों को बाजपुर गौ-सदन भेज दिया है। इससे नगरवासियों को आवारा जानवरों की समस्या से निजात मिलेगी। आवारा जानवर अब तक शहर में आधा दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर चुके हैं। 
मालूम हो कि पशुपालकों द्वारा छोड़े गए आवारा जानवर बड़ी समस्या बन गए थे। एक आवारा सांड़ शहर के आधा दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर चुका था। इससे सड़कों पर चलना लोगों के लिए खतरा बनता जा रहा था। इतना ही नहीं यह आवारा जानवर यातायात के लिए बाधक बन गए थे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ज्योत्सना ने भी विगत माह 25 अप्रैल को इस मामले में नगरपालिका के साथ ही जिला पंचायत से रिपोर्ट तलब की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका ने शुक्रवार को शहर की सड़कों में घूमने वाले आवारा जानवरों को वाहन से बाजपुर गौ-सदन भेज दिया। पालिका के कर्मियों को आवारा जानवरों को वाहन तक पहुंचाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत ने बताया कि नगर की सड़कों में आवारा घूमने वाले आठ जानवरों को गौ-सदन भेज दिया गया है। उन्होंने पशु पालकों से बछड़ों व बूढ़ी गायों को शहर में नहीं छोड़ने की अपील की है।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें