फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी कोरोना संक्रमित, ड्यूटी के साथ बच्चों की भी देखभाल कर रहे चंद्रशेखर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कोरोना काल में मरीजों की सेवा करने में डॉक्टर, नर्स के साथ कक्ष सेवक भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। जिले के कोविड अस्पताल में तैनात कक्ष सेवक चंद्रशेखर जोशी पत्नी के कोरोना संक्रमित होने के बावजूद मुस्तैदी से कोरोना पीड़ितों की सेवा कर रहे हैं। उनकी पत्नी 12 दिन से होम आइसोलेशन में हैं। इस कारण ड्यूटी के साथ उन्हें बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी भी संभालनी पड़ रही है।
विज्ञापन

कोविड अस्पताल के कक्ष सेवक चंद्रशेखर मोहल्ला कठायतबाड़ा में रहते हैं। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद 2017 में वह उपनल के माध्यम से जिला अस्पताल में कक्ष सेवक के तौर पर नियुक्त हुए। पिछले वर्ष कोरोना काल में भी वह कोविड अस्पताल में तैनात थे। जहां रहते हुए वह स्वयं भी संक्रमित हो गए थे। उन्होंने होम क्वारंटीन रहकर कोरोना को मात दी।
चुनौतियों भरा है काम
बागेश्वर। चंद्रशेखर कहते हैं कि उनका काम मरीजों को वार्ड में भर्ती करवाने से लेकर उनका सामान पहुंचा कर उनकी सेवा करना है। इस संवेदनशील कार्य के दौरान बेहद सावधानी बरतनी पड़ती है।
विज्ञापन

मरीज की सेवा के साथ ही उनका हौसला और हिम्मत बढ़ाना बेहद जरूरी है। उनके काम में चुनौती है, लेकिन मरीजों की पीड़ा को कम करने में योगदान देकर सुकून भी मिलता है।
हिम्मत से लड़कर हराना होगा कोरोना को
बागेश्वर। चंद्रशेखर कहते हैं कि सेना में रहते हुए मुझे सकारात्मक सोच और मुश्किल हालातों में हिम्मत बनाए रखने की सीख मिली थी, जिसे मैं कोरोना मरीजों के साथ सांझा करता हूं। संक्रमित सकारात्मक सोच रखेगा तो जल्द स्वस्थ होने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें