फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को करें आवश्यक तैयारी: सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड महामारी के नियंत्रण और रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने डीएम से कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए समय रहते जरूरी तैयारी के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम विनीत कुमार ने बताया कि कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन सुविधायुक्त 44 नए बेड तैयार किए जा रहे हैं।
महाविद्यालय के कोविड केयर सेंटर में 70 नए बेड तैयार हो रहे हैं। इसके बाद महाविद्यालय में 100 बेड हो जाएंगे। जिले में कठायतबाड़ा, ढूंगापाटली और सूपी में तीन एमसीजेड बनाए गए हैं।
विज्ञापन

18 से 44 वर्ष के लोगों के टीकाकरण की सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। इस दौरान सीएमओ डॉ. बीसी जोशी, प्रभारी सीडीओ केएन तिवारी, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, डिप्टी सीएमओ डॉ. वीके सक्सेना आदि रहे।
वहीं अल्मोड़ा के डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने सीएम को बताया कि जिले में सैंपलिंग और टीकाकरण का काम लगातार किया जा रहा है। जिले के सभी प्रवेश स्थानों पर सैंपलिंग का काम बिना रुके हो रहा है।
उन्होंने जिले में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए किये जा रहे काम भी सीएम को बताए। इस दौरान एसएसपी पंकज भट्ट, सीडीओ नवनीत पांडे, सीएमओ डॉ. सविता ह्यांकी, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरजी नौटियाल, एसीएमओ डॉ. योगेश पुरोहित आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें