बागेश्वर। कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से निपटने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधीन कोविड-19 रिस्पांस टीम का गठन किया गया है, जिसमें 24 घंटे अनुश्रवण के लिए कंट्रोल रूम बनाने के साथ अधिकारियों को दिवस अथवा पाली के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष डीएम रंजना राजगुरु ने बताया कि आपातकालीन परिचालन केंद्र में बने कोविड-19 कंट्रोल रूम से संबंधित नोडल अधिकारी कोरोना से संबंधित दैनिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करेंगे। किसी व्यक्ति के संदिग्ध होने की सूचना मुख्य चिकित्साधिकारी/ उप जिला मजिस्ट्रेट/संबंधित चिकित्साधिकारी को अवगत कराते हुए कार्यवाही सूचना पंजिका में दर्ज करेंगे। कंट्रोल रूम के माध्यम से बाहर से आए संस्थागत क्वारंटीन और होम क्वारंटीन व्यक्तियों की निगरानी रखेंगे।
इन अधिकारियों की लगी है ड्यूटी
जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, लघु डाल के सहायक अभियंता रवींद्र नैनवाल, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. गीतांजलि बंगारी, जिला आबकारी अधिकारी विवेक सोनकिया, उरेडा के परियोजना अधिकारी रॉकी कुमार।