फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बारिश से दो मकानों के आंगन क्षतिग्रस्त, एनएच पर आया मलबा

Fri, 25 Jul 2025 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के तीनों विकासखंड में रात को मूसलाधार बारिश हुई। इसके चलते दो मकानों के आंगन ध्वस्त हो गए। एनएच पर मलबा आने से यातायात बाधित रहा। एक सड़क मलबा आने से बंद थी, जिस पर यातायात सुचारू करा दिया गया है। फिलहाल कामलीकमेड़ा को छोड़कर बाकी सभी सड़कों पर आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन

बुधवार की रात गरुड़ विकासखंड में 20 मिमी, कपकोट में 15 और बागेश्वर में 12 मिमी बारिश हुई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बैड़ा तलड़ा निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र भूपाल सिंह और आडलोहार निवासी मोहिनी देवी पत्नी स्व. विरेंद्र प्रसाद के घरों के आंगन क्षतिग्रस्त हो गए। बताया कि इससे मकानों के लिए खतरा बना हुआ है।
बागेश्वर-ताकुला एनएच पर भूस्खलन के कारण मलबा आने से कनगाड़ के पास एक घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा। जेसीबी मशीन से मलबा हटाया गया। बारिश के दौरान मलबा आने से नामतीचेटाबगड़ गांव की सड़क बंद हो गई थी जिसे शाम तक खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें