फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: स्मैक तस्करी के दो दोषियों को छह छह महीने की सजा

Fri, 08 Sep 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गुंजन सिंह की अदालत ने एनडीपीएस अधिनियम के दो आरोपियों को छह-छह महीने की सजा सुनाई। आरोपियों को दस-दस हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया गया है।
विज्ञापन

18 मई 2021 को एसआई पह्लाद बिष्ट और त्रिवेणी प्रसाद जोशी ने मुखबिर की सूचना पर बिलौना के मगरु गधेरे के पास से धीरज थापा और अर्जुन सिंह को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। धीरज के पास से 4.16 ग्राम और अर्जुन सिंह के पास से 4.49 ग्राम स्मैक बरामद की। कोतवाली में दोनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम में केस दर्ज किया गया।
विवेचना के बाद न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से मामले की पैरवी करते हुए अधिवक्ता मोहन राम ने नौ गवाह पेश कराए। गवाहों के बयान और पत्रावली पर मौजूद साक्ष्य के आधार पर न्यायालय ने आरोपियों पर दोष सिद्ध करते हुए सजा सुनाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें